Breaking News

प्रधानमंत्री ने 1000 करोड़ की सौगात देकर बोले, महिलाओं ने ठाना है, पुराने दौर में नहीं जाना है

शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास, आप देख रहे होंगे तकलीफ किसे हो रही.. पीएम

पीएम की रैली में महिलाओं की राजनीतिक एंट्री, प्रयागराज में बोले- अब कोई खतरा नहीं, दिया नई यूपी का नारा
यूपी में सुरक्षा व अधिकार के साथ व्यापार की संभावना भी है.... प्रधानमंत्री
हमारी योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है.. पीएम मोदी


परवेज आलम
वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज। महिला सशक्तीकरण को शीर्ष वरीयता पर रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगमनगरी प्रयागराज में मंगलवार को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मंगलवार को गंगा यमुना सरस्वती के संगम पर महिला सशक्तीकरण को शीर्ष वरीयता पर रखते हुए अपना खजाना खोल दिया। महिला सशक्तीकरण के मजबूती प्रदान करते हुए एक ही क्लिक में 1,60,000 स्वयं सहायता समूहों को 1,000 करोड़ रुपये तथा 20,000 बी0सी0 सखी को स्टाइपंड (प्रति लाभार्थी 4,000 रुपये) की प्रथम किस्त का हस्तान्तरण, पुष्टाहार बनाने के लिए 202 स्वचालित प्लाण्ट का शिलान्यास तथा ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की 1,01,000 लाभार्थियों को 20.20 करोड़ रुपये की योजना राशि को लाभार्थियों के खाते भेज दिया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह, बीसी सखियों से संवाद किया। तत्पश्चात मंच पर आयंे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य ने मां दुर्गा की मूर्ति भेटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

                            सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में कहा कि जन्म से महाकुभ मेला देखती आई हॅू और आज यूपी की नारियों का कुभ प्रयागराज में देखने को मिला है आज 21वीं सदी कि बहनें घर में रोटी बेलने से लेकर लड़ाकू विमान चलाकर दुष्मन को छक्के छुडाने का काम कर रही हैं। ओलंपिक में पदक प्राप्त कर रही हैं। कन्या सुमंगल योजना से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार है जो देश व प्रदेश में विकास कर रही हैं। महिलाओं को हमें मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौयी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, हेमा मालिना, केसरी देवी सहित कई महिला सांसद, सुरेन्द्र चैधरी, हर्षवर्धन वाजपेई सहित दर्जनों महिला सांसद व नेतागण मंचासीन रहें।


भोजपुरिया लहजे में प्रयागवासियों को भावविभोर कर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे भारत माता की जय के बाद ठेठ अंदाज में अपना उद्बोधन शुरू किया। बोले- मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन तट पर बसा प्रयागराज कै धरती कै शीश झुकाय के प्रणाम करत हई। इ ऊ धरा ह जहां धर्म, ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहत बा। तीर्थंन के चरण प्रयागराज में आय के हमेशइ एक अलग ऊर्जा का एहसास होत है। पिछले वर्ष फरवरी में कुंभ में इ पवित्र धरती पर आवा रहेन। तब संगम में डुबकी लगाइके अलौकिक अनुभूति करे रहे। पावन भूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।
पीएम मोदी बोले कि यूपी में सुरक्षा भी है और अधिकार भी है। संभावनाएं हैं तो व्यापार भी यूपी में आज है। अब इस नई यूपी को वापस अंधेरे में नहीं ढकेला जा सकता। प्रयागराज की पुण्य भूमि से संकल्प लें कि हमारा यूपी आगे बढ़ेगा, नई ऊंचाइयां छूएगा। यूपी को आगे बढ़ाने में आपकी सहभागिता बढ़ाने में आपका नमन करता हूं।
पीएम मोदी बोले कि आज हिंदी साहित्य जगत के सर्वमान्य आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि है। प्रयागराज से साहित्य की संस्कृति बही है। उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृ शक्ति की प्रतीक हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती के संगम की नगरी रही है। आज नारी शक्ति के इतने बड़े संगम की साक्षी बनी है। हम सभी का सौभाग्य है कि आप सभी अपना स्नेह व आशीर्वाद देने आई हैं। बोले कि यूपी में विकास के लिए महिलाओं के सशिक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है वह पूरा देश देख रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना की एक लाख से अधिक लाभार्थी बेटियों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यूपी ने बैंक सखी का अभियान जो शुरू किया है, उससे महिलाओं के रोजगार के अवसरों के शुरू करने के साथ ही उनके जीवन में बड़े बदलाव ला रही है। बोले एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला है मुझे। यूपी में महिलाओं का सम्मान व गरिमा सरकार ने बढ़ाई है, वह अभूतपूर्व है।



शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा का सम्मान दिया... सीएम योगी आदित्यनाथ


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीकाकरण अभियान को नई गति देने का काम हो रहा है। शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा का सम्मान दिया गया है। पीएम आवास योजना में अधिकांश मकान महिलाओं को ही मिले हैं। पीएम स्वामित्व योजना के माध्यम से जिस गांव में गरीब का मकान टूट जाता था, दबंग नहीं बनाने देते थे। आज हर गरीब को उसका अधिकार दिया जा रहा है। मकान के कब्जे जमीन के कब्जे महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं। आधी आबादी को सुरक्षा सम्मान दिया जा रहा है। सीएम बोले कि यूपी सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम इस दौरान लागू किए हैं। आधी आबादी को हक का सम्मान दिलाने के काम आजादी के बाद 2014 के बाद देखने को मिला है। गांव के बुजुर्गों को गांव में बैंक सुविधा मिल रही है। विकास और पुष्टाहार के माध्यम से मिलने वाले पोषाहार की शिकायत होती थी। आज मिलने वाले पोषाहार की क्वालिटी भी अच्छी है। प्रदेश में कन्या सुमंगल योजना भी चलाई गई है। जन्म से स्नातक तक पढ़ाई के साथ 15 हजार रुपये की राशि बालिकाओं के लिए है। नारी गरिमा व नारी सुरक्षा के लिए अभियान से जुड़ने के लिए आज संगम नगरी में पीएम आए हैं। संगम में नारी गरिमा के प्रतीक प्रदेश भर की माताएं भी संगम नगरी में भारी महाकुंभ में शामिल हुई हैं।


75 वर्षों में किसी ने नहीं बहनों का ध्यान नहीं रखा.... सांसद केशरी देवी

सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि देश की आधी आबादी का मान सम्मान, स्वाभिमान बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आपके बीच पधारे हैं। सभी का अभिनंदन किया। पीएम ने आधी आबादी के लिए जो किया है उससे हमारे सपने पूरे किए हैं। आजादी के बाद 75 वर्षों में किसी ने नहीं बहनों (महिलाओं) का ध्यान रखा, मोदी जी ने ऐसा किया।




No comments